
सूक्ष्मजीवी की दुनिया
Veillonella आपको ओलंपिक में ले जा सकता है!
क्या होगा अगर आपकी आंत के जीवाणु आपको मैराथन दौड़ने में मदद कर सकते हैं या आपको ओलंपिक में भी ले जा सकते हैं ?! स्कीमन और सह-लेखकों ने यही जांच की। एथलीटों के आंत के जीवाणु गैर-एथलीटों की तुलना में अलग होते हैं, लेकिन इस अंतर का प्रभाव अज्ञात रहता है। क्या होगा यदि इन सूक्ष्मजीवों के कम या ज्यादा होने से आप तेजी से तैरते हैं या ऊंची छलांग लगाते हैं? निराश करने के लिए खेद है, लेकिन ऐसा नहीं होता है । या कम से कम, इस तथ्य की पुष्टि नहीं की गयी है । हालांकि, यह ज़रूर पाया गया है कि मैराथन धावकों में गैर-धावकों की तुलना में अधिक Veillonella होता है, जो स्वाभाविक रूप से आंत में मौजूद बैक्टीरिया का एक जीनस होता है। उन्होंने यह देखने के लिए और आगे जाने का फैसला किया कि क्या वीलोनेला के मैराथन धावकों में ज़्यादा होने का कोई प्रभाव हो सकता है। Veillonella ने एथलीटों में कैसे फर्क किया?
टीम ने एक मॉडल के रूप में चूहों का उपयोग करके वेइलोनेला के संभावित लाभों का परीक्षण किया। उन्होंने चूहों को Veillonella दिया और उन्हें यह निर्धारित करने के लिए दौड़ाया कि क्या वे गैर-इलाज चूहों (नियंत्रण) की तुलना में अधिक गति से दौड़ सकते हैं । इस प्रयोग के बाद यह पाया गया कि Veillonella उपचारित चूहे नियंत्रण समूह चूहों की तुलना में औसतन 13% अधिक दौड़े … लेकिन क्या यह मनुष्यों के लिए भी पृभावी होगा?
टीम ने तब मानव एथलीट (अल्ट्रामैराथन धावकों और ओलंपिक ट्रेल रोवर्स) के मल के नमूनों का अनुक्रम किया और एथलीट से कुछ Veillonella उपभेदों को अलग किया। उन्हें एक मेटाबौलिक पाथवे मिला जो लैक्टेट को कम करता है, एक उत्पाद जो ग्लूकोज के क्षरण से उत्पन्न होता है और गहन व्यायाम के दौरान बनता है।
चूहों पर वापस उन्होंने यह प्रदर्शित करने के लिए प्रयोग किए कि व्यायाम के दौरान उत्पन्न लैक्टेट संभवतः जीवाणुओं के लिए सुलभ है। उस लैक्टेट का उपयोग Veillonella द्वारा समृद्ध लैक्टेट-डिग्रेडिंग पाथवे के माध्यम से प्रोपियोनेट का उत्पादन करने के लिए किया जाता है। प्रोपियोनेट एक शॉर्ट-चेन फैटी एसिड है जो विश्राम, लिपिड ऑक्सीकरण और ऑक्सीजन की खपत में खर्च की गई ऊर्जा की मात्रा को बढ़ाकर एथलेटिक स्वास्थ्य में सुधार कर सकता है।
अंतिम प्रयोग में, टीम ने परीक्षण किया कि क्या आंत और संचार प्रणाली में बढ़े हुए प्रोपियोनेट ने एथलेटिक प्रदर्शन में वृद्धि की है। उन्होंने चूहों में प्रोपियोनेट का इंजेक्शन लगाया और पाया कि प्रोपियोनेट-उपचारित चूहे नियंत्रण चूहों की तुलना में अधिक समय तक चलते हैं।
हम अभी तक मानव आंत में Veillonella जोड़ने या उन्हें तेजी से चलाने के लिए मनुष्यों में प्रोपियोनेट इंजेक्शन लगाने के चरण में नहीं हैं, लेकिन आंत के जीवाणु के महत्व और शक्ति को महसूस करना आश्चर्यजनक है!
निरूपित चित्र: लेखक द्वारा बायोरेंडर में बनाई गई छवि।
अनुवादक: दिशा टंडन